फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के 'विराट कोहली' ने लगाया टी-20 में अनोखा 'पंजा'

Sat, 19 Mar 2016 09:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अहमद शहजाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के 'विराट कोहली' कहे जाने वाले अहमद शहजाद जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल भी नहीं किया गया था ने भारत के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में अनोखा 'पंजा' लगा दिया।
विज्ञापन


बारिश से प्रभावित मैच में जब भारत ने टॉस जीतकर पाक को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया तो उसकी पारी की शुरुआत श्रेजिल खान और अहमद शहजाद करने आए। पारी की शुरुआत दोनों बल्लेबाजों ने बेहद संयत अंदाज में की।

लेकिन इस मैच में पाक के विराट कोहली के रूप में पहचान बना चुके शहजाद ने अपनी पारी में आठवां रन बनाया तो वह अपनी टीम की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही पाक टीम के खाते में एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों का एक हजार रन बनाने का यह नया रिकॉर्ड भी है। उनसे पहले उनकी टीम की ओर से कप्तान शाहिद अफरीदी के अलावा शोएब मलिक, मोहम्मद हाफिज और उमर अकमल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

जहां तक टीम इंडिया का सवाल है तो उसकी ओर 4 बल्लेबाजों ने एक हजार रन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में बनाए हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और युवराज सिंह इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

लेकिन यहां तो दोनों टीमों के बीच टाई हो गया 'मुकाबला'

युवराज सिंह
शनिवार को ईडन में भारत और पाकिस्तान की टीमें जब मैच खेलने उतरीं तो मैच खत्म होने से पहले ही मुकाबले में दोनों टीमों के बीच एक अनोखा टाई हो गया। भारत और पाक की टीमों के बीच टी-20 का आठवां मैच है और इन सभी 8 मैचों में 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने सभी मैच में खेलने का कारनामा किया है।

इन 4 में से 2 टीम इंडिया से जुड़े हैं तो 2 पाक टीम से। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह के अलावा कप्तान शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक ये 4 बड़े क्रिकेटर हैं जिन्हें सभी आठों मैच में खेलने का मौका मिला। धोनी सभी मैचों में टीम इंडिया के कप्तान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें