फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Cricket: अफगानिस्तान ने अजय जडेजा के बाद इस भारतीय पर लगाया दांव, सौंपी ये जिम्मेदारी

Thu, 22 Aug 2024 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है, जबकि सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वनडे विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान ने अजय जडेजा को टीम का मेंटर बनाया था। वहीं, टी20 विश्व कप में ड्वेन ब्रावो टीम के गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ACB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को राष्ट्रीय पुरुष टीम का सहायक कोच बनाया है। यह नियुक्ति न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए हुई है। यह पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान ने किसी भारतीय को अपनी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया है। श्रीधर से पहले अजय जडेजा भी अफगानिस्तान टीम को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

श्रीधर ने हैदराबाद के लिए 35 प्रथम श्रेणी और 15 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं। वह 2014 से 2021 तक भारतीय कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। नवंबर 2021 में राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच बनने के बाद श्रीधर की जगह टी. दिलीप ने ली थी। अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है, जबकि सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीधर को अफगानिस्तान टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि श्रीधर इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएं और उम्मीद है कि भविष्य में उनके साथ दीर्घकालिक अनुबंध होगा। 

राशिद खान की अगुआई वाली टीम ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने इस दौरान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराया था। पिछले साल वनडे विश्व कप में भी अफगानिस्तान ने बेहतर प्रदर्शन किया था और पूर्व चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को मात दी थी। 
विज्ञापन

श्रीधर से पहले भी अफगानिस्तान कई विदेशी कोच रख चुका है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट भी शामिल हैं। वनडे विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान ने अजय जडेजा को टीम का मेंटर बनाया था। वहीं, टी20 विश्व कप में ड्वेन ब्रावो टीम के गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। अफगानिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार रहा है और टीम ने हाल के वर्षों में अपना प्रभाव छोड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें