फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs AUS T20 Playing 11 : सेमीफाइनल का दावा मजबूत करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को दिखाना होगा दम

Sat, 22 Jun 2024 05:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट विंसेट

सार

Afghanistan vs Australia T20 World Cup 2024 Playing 11 Prediction : दोनों टीमें पिछली बार 2023 वनडे विश्व कप में एक दूसरे के आमने सामने हुई थीं। मुंबई में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार दोहरा शतक जड़ा था, जबकि पैट कमिंस ने दूसरे छोर पर उन्हें मजबूत सहयोग दिया था। अफगानिस्तान निश्चित रूप से उस हार का बदला लेना चाहेगा।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच रविवार को सुपर आठ के ग्रुप एक का मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है और उसकी कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने की होगी। दूसरी तरफ, अफगानिस्तान को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान को नेट रन रेट में करना होगा सुधार
सुपर आठ के अपने पहले मुकाबले में भारत से 47 रन से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम काफी दबाव में होगी, उस पर जीत ही नहीं बल्कि नेट रन रेट सुधारने का दबाव भी होगा। अफगानिस्तान -2.350 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है और उसके लिए इसे बेहतर करना और साथ ही ग्रुप की अंक तालिका में ऊपर की ओर बढ़ना मुश्किल काम होगा जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है। अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज (178 रन) और इब्राहिम जदरान (160) अहम खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों से सहयोग की जरूरत है। 

फारूकी-राशिद से ऑस्ट्रेलिया को रहना होगा सतर्क
फजलहक फारूकी (15 विकेट) और राशिद खान (9) दोनों ने अमेरिकी पिचों पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं जिससे दोनों फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर लगाम कसने में महत्वपूर्ण होंगे। अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण में हरफनमौला कौशल का प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत वह वेस्टइंडीज के बाद दूसरे स्थान पर रहने में सफल रहा। लेकिन 2021 की विजेता ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा जो लगातार पांच जीत दर्ज कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम की बात की जाए तो डेविड वार्नर (169 रन) और ट्रेविस हेड (179) की विस्फोटक सलामी जोड़ी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में माहिर है लेकिन राशिद और फारूकी अपनी गेंदबाजी से प्रभाव डाल सकते हैं।

वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान को मिली थी हार
दोनों टीमें पिछली बार 2023 वनडे विश्व कप में एक दूसरे के आमने सामने हुई थीं। मुंबई में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार दोहरा शतक जड़ा था, जबकि पैट कमिंस ने दूसरे छोर पर उन्हें मजबूत सहयोग दिया था। अफगानिस्तान निश्चित रूप से उस हार का बदला लेना चाहेगा, भले ही प्रारूप अलग हो क्योंकि वे इस प्रारूप में सहज महसूस करते हैं। साथ ही उनके पास बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कौशल और मानसिकता है। पर देखना होगा कि राशिद की टीम अपनी योजनाओं को अच्छी तरह आजमा पाती है या नहीं।

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन रहा है मजबूत
दक्षिण अफ्रीका की तरह मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की बदौलत टूर्नामेंट की मजबूत टीम में से एक है। हालांकि उसके लिए मैक्सवेल की फॉर्म चिंता बनी हुई है। लेकिन उसके पास टिम डेविड के रूप में शानदार खिलाड़ी मौजूद है जो बेहतरीन ऑलराउंडर है। मध्य और निचले क्रम में मार्कस स्टोइनिस की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत बनाती है जिनकी मौजूदा फॉर्म शानदार है। स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले मैच में पैट कमिंस की हैट्रिक के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करने की जरूरत होगी क्योंकि स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने कुल छह कैच टपकाए जिसमें से अकेले मार्श ने तीन कैच छोड़े। एडम जम्पा (11) इस विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। यह लेग स्पिनर तीन तेज गेंदबाजों के बाद टीम के लिए अहम गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस।

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, गुलबदिन नईब, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें