बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष एक बार फिर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पायल ने एक के बाद एक कई पोस्ट करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि वह पांच साल तक इरफान पठान के साथ रिलेशन में थीं। इसके बाद इरफान ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने हमेशा सिर्फ इरफान से ही प्यार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इरफान पठान को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और उनके काम आना चाहिए।
पायल ने कुछ दिन पहले ही शमी को शादी का ऑफर दिया था, लेकिन अब इसे मजाक बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 'नॉर्मल लफला' के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका सच्चा प्यार सिर्फ इरफान ही रहेंगे।
पायल ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए और इरफान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने इरफान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "हमारे अलग होने के बाद... मैं बीमार पड़ गई.. मैं सालों तक काम नहीं कर सकी... लेकिन यह एकमात्र लड़का था, जिससे मैंने प्यार किया... उसके बाद मैंने कभी किसी से प्यार नहीं किया 🥲"
अगले पोस्ट में उन्होंने लिखा "गौतम गंभीर मुझे नियमित रूप से मिसकॉल करते थे, ये इरफान को बहुत अच्छी तरह पता था, वो मेरा सब कॉल चेक करता था .. वो ये बात मेरे सामने यूसुफ भाई, हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को भी बताया था, जब मैं इरफान से पुणे में मिलने गई थी.. घरेलू मैच था बड़ौदा का ☺️"
पायल ने एक ट्रोल को जवाब देते हुए लिखा "इरफान मेरा बॉयफ्रेंड पहले था.. हम 2011 से डेट कर रहे थे और इसने शादी 2016 में की...। तो बकवास बंद करो"
अक्षय कुमार और गौतम गंभीर जैसी हस्तियों को लेकर उन्होंने लिखा "मेरे पीछे गौतम गंभीर, अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे, लेकिन मैं प्यार सिर्फ इरफान पठान से करती थी, मुझे उसके अलावा कोई और दिखता ही नहीं था और मैं इरफान को सब के बारे में भी बोलती थी, सब का मिसकॉल दिखती भी थी... मैंने बस इरफान से प्यार किया और किसी से भी नहीं…!!!"
मोहम्मद शमी के साथ शादी वाले ट्वीट पर पायल ने लिखा "अरे भाई मैंने एक मजाक में ट्वीट किया था.. मुझसे कोई शमी वमी से शादी नहीं करनी, मुझे नॉर्मल लाफला चलेगा लेकिन लॉयल वाला... और ये भी सुन लो मैंने इरफान पठान को पांच साल तक डेट किया.. फिर सब खत्म हो गया... मैं इतनी आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करूंगी.. ठीक है..!!"
अंत में उन्होंने इरफान पठान को टैग करते हुए लिखा "अरे @इरफान पठान कब तक मुंह पर दही जमाए रखोगे...कभी तो मेरे काम आओ,"
अब पायल सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं और कई यूजर्स का कहना है कि वह सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए ऐसे ट्वीट कर रही हैं।