फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराथ के 'पंजे' से सहमा पाक

Sat, 16 Aug 2014 03:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के करियर के अंतिम टेस्ट मैच में रंगना हेराथ के 5 विकेटों के दम पर श्रीलंका ने मैच पर पकड़ बना ली है।
विज्ञापन


कोलंबो में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 244 रन बना लिए थे। क्रीज पर सरफराज अहमद (66) और अब्दुर रहमान (1) खेल रहे थे।

पाकिस्तान अभी श्रीलंका के पहली पारी के 320 रन के जवाब में 76 रन पीछे है और उसके 4 विकेट बाकी है।

2 मैचों की सीरीज में मेजबान श्रीलंका 1-0 से आगे है और टीम जयवर्धने को जीत के साथ विदाई देना चाहती है।

हेराथ के झटकों के आगे सहमा पाकिस्तान

लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ के 98 रन झटके 5 विकेटों के कारण पाकिस्तान का स्कोर एक समय 5 विकेट 140 रन पर था और टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन विकेटकीपर-बल्‍लेबाज सरफराज अहमद ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेलते हुए पाक टीम को संभाल लिया।

सरफराज ने असद शफीक (42) के साथ छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। सरफराज ने 81 गेंदों में अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में 5 चौके भी लगा चुके हैं।

अहमद शहजाद (58) पाक की ओर से अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज रहे। इनके अलावा ओपनर खुर्रम मंजूर (23), अजहर अली (32), यूनुस खान (13) और कप्तान मिस्बाह-उल-हक (5) बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विज्ञापन

कपिल देव के रिकॉर्ड से दूर हैं हेराथ

पाक की पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाले रंगना हेराथ पाकिस्‍तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 17 मैचों में 78 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 बार 5 या 5 से ज्यादा विकेट निकाले।

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम दर्ज ह‌ै। उन्होंने 29 टेस्ट मैच में 99 विकेट झटके हैं।

इससे पहले श्रीलंका ने कल के 8 विकेट पर 261 रनों से आगे खेलना शुरू किया और लंच से पहले ही उसकी पहली पारी 320 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से ओपनर उपल थरंगा ने सर्वाधिक 92 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से जुनैद खान ने 5 विकेट और वहाब रियाज ने 3 विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें