फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने फहराया उल्टा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने उल्टा झंडा फहरा दिया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मनीष सिसोदिया विपक्षियों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर भी मनीष सिसौदिया की जमकर आलोचना की जा रही है।

हालांकि इस पूरे मामले में मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह आयोजकों की गलती थी और बेवजह इस मामले को तूल दिया जा रहा है।

द‌िल्ली की है ये वारदात

आप नेता मनीष सिसोदिया दरअसल दिल्ली के विनोद नगर में आरडब्लूए के कार्यक्रम में आमंत्रित थे। जहां उनसे ये बड़ी भूल हुई। मनीष सिसोदिया का कहना था कि मैंने दिल्ली में करीब 20 जगह झंडा फहराया।

लेक‌िन आयोजकों की गलती के कारण ऐसा हुआ। स‌िसो‌द‌िया ने कहा क‌ि इसके ल‌िए उन्होंने आयोजकों को कड़ी फटकार भी लगाई। लेक‌िन इस घटना के बाद से स‌िसोद‌िया व‌िरोध‌ियों के न‌िशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन

ट्रैफ‌िक न‌ियमों का क‌िया उल्लंघन

वहीं इस मामले में पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद महेश गिरी ने कहा कि गलती सभी से होती है लेकिन सिसोदिया को ‌इसके लिए माफी मांग लेनी चाहिए।

सिसोदिया ने इस पूरे व‌िवाद पर कहा कि तिरंगे के अपमान की जो बातें कहीं जा रही हैं वो गलत है और राजनीति से प्रेरित हैं।

इससे पहले सिसोदिया ने दिल्ली में निकाली एक रैली के दौरान ट्रैफिक के नियमों का भी उल्लंघन किया। सिसोदिया ने आज सुबह अपने समर्थकों के साथ एक मोटर साइकिल पर रैली भी निकाली। इस रैली के दौरान सिसोदिया और उनके समर्थकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें