फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: केविन पीटरसन का बड़बोलापन, कहा- बिना फाइनल खेले ही इंग्लैंड को दे दी जाए ट्रॉफी

Tue, 02 Nov 2021 04:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि बिना फाइनल खेली ही इंग्लैंड को ट्रॉफी दे दी जानी चाहिए। इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में अभी अजेय है और उसने लगातार चार मैच जीते हैं। 
विज्ञापन
केविन पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमों ने धमाल मचाया है। इस विश्व कप में यह  दोनों ऐसी टीमों जो एक भी मैच नहीं हारीं। इंग्लैंड ग्रुप ए में टॉप पर है और उसने लगातार चार मैच जीते हैं। अपने विजयी अभियान के तहत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को शिकस्त दी। लगातार चार जीत के साथ इंग्लैंड विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय है उसने भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की पटखनी दी है। इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में जिस तरह से प्रदर्शन किया उसके देखते हुए पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि बिना फाइनल खेली ही इंग्लैंड को ट्रॉफी दे दी जानी चाहिए। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। 

विज्ञापन

 

दक्षिण अफ्रीका से होगा इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला

टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड अपना आखिरी मैच छह नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में भी इंग्लैंड की टीम अजेय रहेगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ट्वीट कर कहा, टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान दो ऐसी टीमें हैं जो इंग्लैंड को हरा सकती हैं, लेकिन यह दोनों टीमें तब हरा सकती हैं जब मैच शारजाह के पुराने विकेट पर खेल रही हों, किसी दूसरे मैदान पर इंग्लैंड को हराना काफी मुश्किल है, इसलिए विश्व कप ट्रॉफी इंग्लैंड को दे दी जानी चाहिए, जिस तरह से ईपीएल में इस वक्त चेल्सी को ट्रॉफी दे दी जाए। 
विज्ञापन

गलत साबित हो रही पीटरसन की भविष्यवाणी

इससे पहले केविन पीटरसन ने भविष्यवाणी की थी कि टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। जबकि पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेंगे। पीटरसन की यह भविष्यवाणी अबतक गलत साबित हुई है। रोहित ने विश्व कप में सिर्फ 14 रन बनाए हैं। जबकि, शाहीन अफरीदी महज 5 विकेट ले पाए हैं। अब खेले गए विश्व कप मैचों में श्रीलंका के वानेंदु हसरंगा ने 14 विकेट लिए हैं, जबकि जोस बटलर 214 रन बनाकर सबसे आगे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें