दक्षिण अफ्रीका से होगा इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला
टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड अपना आखिरी मैच छह नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में भी इंग्लैंड की टीम अजेय रहेगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ट्वीट कर कहा, टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान दो ऐसी टीमें हैं जो इंग्लैंड को हरा सकती हैं, लेकिन यह दोनों टीमें तब हरा सकती हैं जब मैच शारजाह के पुराने विकेट पर खेल रही हों, किसी दूसरे मैदान पर इंग्लैंड को हराना काफी मुश्किल है, इसलिए विश्व कप ट्रॉफी इंग्लैंड को दे दी जानी चाहिए, जिस तरह से ईपीएल में इस वक्त चेल्सी को ट्रॉफी दे दी जाए।
गलत साबित हो रही पीटरसन की भविष्यवाणी
इससे पहले केविन पीटरसन ने भविष्यवाणी की थी कि टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। जबकि पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेंगे। पीटरसन की यह भविष्यवाणी अबतक गलत साबित हुई है। रोहित ने विश्व कप में सिर्फ 14 रन बनाए हैं। जबकि, शाहीन अफरीदी महज 5 विकेट ले पाए हैं। अब खेले गए विश्व कप मैचों में श्रीलंका के वानेंदु हसरंगा ने 14 विकेट लिए हैं, जबकि जोस बटलर 214 रन बनाकर सबसे आगे हैं।