भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टी-20 की कप्तानी से संन्यास की घोषणा कर दी। इस खबर ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को सकते में ला दिया। उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर उठ रहीं उन सारी अटकलों पर गुरुवार को उस वक्त विराम लगा दिया, जब ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दी कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे।
भले ही धोनी क्रिकेट और कप्तानी से अलविदा कह दिया हो लेकिन वो हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।
जब तक विराट और धोनी साथ खेले और उसके बाद भी, खेल प्रशंसकों के लिए धोनी और विराट के रिश्तों के बारे में जानना हमेशा उत्साहित करता रहा है। कई बार धोनी से और कई बार विराट से, इस संबध में उनके प्रशंसकों ने सवाल भी किए। दोनों ही खिलाड़ियों ने कई बार अपने विचार रखे और कई बार बहुत ही कम शब्दों में इसे बता दिया।
एक बार जब विराट से धोनी के उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था तो उनका कहना था कि 'विश्वास और सम्मान'।
दोनों खिलाड़ियों की शैली और सोच में काफी फर्क है। दोनों ने क्रिकेट की बुलंदियों को देखा है। इनकी तुलना करना मुश्किल है। लेकिन क्या अब हर खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बनाने में लग गया है। पहले एक दौर हुआ करता था जब हर खिलाड़ी क्रिकेट के भगवान सचिन की तरह बनने का सपना देखता था। धोनी ने इसे आगे बढ़ाया और एक अलग पहचान बनाई।
विराट के प्रशंसकों की संख्या भी किसी से कम नहीं है। लेकिन ऐसे में एक सवाल उठता है कि कहीं क्रिकेट में ऐसा तो नहीं हो रहा कि प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है और अपने खिलाड़ियों को अपना आदर्श बनाने वालों की संख्या में गिरावट। अगर वाकई ऐसा नहीं है तो यह जानना होगा कि कौन विराट के लिए कहेगा कि वो उनके कप्तान हमेशा रहेंगे?