फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मंत्रा: सोने और शेयर से इस साल भी बेहतर रिटर्न की आस, बाजार का मूड सकारात्मक बने रहने की संभावना

Mon, 08 Apr 2024 07:53 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत सिंह, अमर उजाला

सार

सोना व शेयर पिछले कुछ वर्षों से बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। पिछले कैलेंडर और वित्त वर्ष में दोनों ने 15 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। कई देशों में तनाव व मजबूत आरि्थक वृद्धि के दम पर दोनों संपत्तियां भी इस साल अच्छा फायदा दे सकती हैं।  इन दोनों में निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट
विज्ञापन
सोने में निवेश से लाभ की आस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल भी कई देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। पिछले साल इस्रायल-फिलिस्तीन, रूस-यूक्रेन के साथ कई अन्य देशों के बीच तनाव बना था। इस साल इस्रायल-ईरान और सीरिया के बीच युद्ध की स्थिति है। ऐसे में सोना निवेश का बेहतर साधन साबित हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब भी तनाव की स्थिति होती है तो सोना निवेश का प्रमुख साधन होता है। यही कारण है कि पिछले साल सोने ने 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि इस साल भी सोना इसी दायरे में फायदा दे सकता है। 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंची यह बहुमूल्य धातु इस साल 80,000 रुपये को पार कर सकती है। ऐसे में निवेश का यह एक बेहतरीन साधन हो सकता है।
विज्ञापन


सोने में 20 फीसदी तक करें निवेश
विश्लेषकों के मुताबिक, अगर आप 100 रुपये का निवेश करना चाहते हैं तो शेयर में 80-90 रुपये और सोने में 10-20 रुपये का निवेश कर सकते हैं। हालांकि, आपका निवेश 5-10 साल के लंबे समय के लिए होना चाहिए। लंबे समय में सोने ने बढि़या प्रदर्शन किया है। साथ ही आप कुछ निवेश डेट साधनों में भी कर सकते हैं।

कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स की निवेश-रणनीति की सीईओ लक्ष्मी अय्यर कहती हैं कि पोर्टफोलियो में वित्तीय परिसंपत्तियों के लिए एक सराहनीय रणनीति के रूप में सोना जरूरी है। सोने पर नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। कुल निवेश में कम-से-कम 10 फीसदी सोना होना चाहिए। यह तब काम आता है, जब जोखिम वाली संपत्तियां अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं।
विज्ञापन


एक समान मुनाफा दिला सकते हैं सोना-शेयर
पिछले वर्ष निफ्टी ने लगभग 30 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोने ने लगभग 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। दुनियाभर में जोखिम देखा गया है। इससे इक्विटी और सोने ने अच्छा रिटर्न दिया। हालांकि, इस वर्ष दोनों संपत्तियों के बीच रिटर्न समान हो सकता है। भारत में शेयर बाजार इस साल भी 15 फीसदी तक रिटर्न देने में कामयाब हो सकता है। उम्मीद है कि सेंसेक्स साल के अंत तक 80,000 को छू सकता है। इस समय 74,000 पर चल रहे सेंसेक्स में 10-12 फीसदी रिटर्न मिलना संभव है।

शेयर बाजार में निवेश पर 2023 की तरह इस साल भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बाजार सकारात्मक मूड में है। यह रुझान जारी रहेगा। उम्मीद है कि बाजार साल के अंत तक औसतन 14-16 फीसदी मुनाफा दे सकता है।

विज्ञापन

नरेंद्र सोलंकी, रिसर्च प्रमुख, आनंद राठी समूह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें