फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसीधारकों की मदद: बीमा की जटिलता आसान भाषा में समझने का उपाय है कस्टमर इन्फॉर्मेशन शीट, बेहतर बनेगा अनुभव

Mon, 08 Apr 2024 07:40 AM IST
ज्योति भास्कर कालीचरण, अमर उजाला

सार

सीआईएस यानी कस्टमर इन्फॉर्मेशन शीट बीमा पॉलिसी की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाती है। इस सुविधा से अनुभव और बेहतर होगा। बीमा खरीद की प्रक्रिया भी आसान बनेगी।
विज्ञापन
बीमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमा हमें अनिश्चितताओं के बीच वित्तीय सुरक्षा का नेटवर्क प्रदान करता है। हम जैसे-जैसे जीवन में उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं, बीमा कवरेज हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाने में मददगार साबित होता है। यह बात अलग है कि कभी-कभी बीमा पॉलिसी में लिखित इसके कानूनी शब्दों, जटिल नियमों और शर्तों को समझना मुश्किल होता है। इन जटिलताओं को समझने के लिए समय और प्रयास की जरूरत पड़ती है। विशेष रूप से स्वास्थ्य बीमा के मामले में। यहीं पर कस्टमर इन्फॉर्मेशन शीट (सीआईएस) काम आती है, जो इन जटिलताओं को आसानी से समझने में पॉलिसीधारकों की मदद करती है।

विज्ञापन


क्या है कस्टमर इन्फॉर्मेशन शीट
भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने नए सर्कुलर में सभी बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि पॉलिसीधारकों की सुविधा के लिए उन्हें कस्टमर इन्फॉर्मेशन शीट अनिवार्य रूप से जारी करनी होगी। इसका मकसद बेहद सरल और स्पष्ट शब्दों में पॉलिसीधारकों को पॉलिसी के बेसिक फीचर्स के बारे में बताना है।

मिलेंगी ये सभी जानकारियां
सीआईएस पॉलिसी टाइप, कवरेज, वेटिंग अवधि, लिमिट व सब-लिमिट, कवर नहीं होने वाली बीमारियों की जानकारी, फ्री लुक कैसिंलेशन और क्लेम लेने के तरीकों की आसान व स्पष्ट भाषा में जानकारी देगी। इसके अलावा, शिकायत दर्ज करने के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स, पॉलिसी नवीनीकरण, नेटवर्क अस्पताल की जानकारी और पोर्टेबिलिटी के बारे में भी डिटेल जानकारी मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


जिम्मेदारियां भी बताएगी
संशोधित सीआईएस को स्पष्ट, सरल और एक समान फॉर्मेट में पॉलिसी से जुड़े सभी नीतिगत पहलुओं को कवर करने के लिए बेहतर बनाया गया है। यह एक यूजर फ्रेंडली दस्तावेज है। यह बीमा कंपनी व पॉलिसीधारकों को उनकी जिम्मेदारियां भी बताएगी। ग्राहक की जिम्मेदारी है कि वह पॉलिसी खरीदते समय पुरानी बीमारियों के बारे में बीमा कंपनी को सही जानकारी दें। ऐसा नहीं करने पर क्लेम खारिज हो सकता है।

ग्राहकों व बीमाकर्ताओं के बीच बढ़ेगी पारदर्शिता

सीआईएस पॉलिसी खरीदते समय पॉलिसीधारकों के सामने आने वाली जटिलताओं को कम करने में मदद करेगी। साथ ही, उनके अनुभव को भी बढ़ाएगी, जिससे बीमा खरीदने की प्रक्रिया अधिक सरल हो जाएगी। खास बात है कि सीआईएस पॉलिसीधारकों व बीमाकर्ताओं के बीच संचार पुल के रूप में काम कर पारदर्शिता बढ़ाएगी।  

विज्ञापन

भास्कर नेरुरकर, हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन टीम प्रमुख बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें