फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: सीएम जयराम ने अटल की प्रतिमा का अनावरण किया, प्रीणी में दी श्रद्धांजलि

Sat, 25 Dec 2021 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी हर वर्ष प्रीणी आते थे। इस छोटे से गांव से कुछ दिनों तक पूरी सरकार चलती थी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में पूर्व पीएम की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद प्रीणी पहुंचने पर सीएम ने अटल को याद किया और उनकी कविता आओ फिर से दीया जलाएं... पढ़कर सुनाई। सीएम ने कहा कि प्रदेश और विशेष रूप से कुल्लू जिले के लोग भाग्यशाली हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल से विशेष लगाव था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी हर वर्ष प्रीणी आते थे। इस छोटे से गांव से कुछ दिनों तक पूरी सरकार चलती थी और वाजपेयी की विशेष कृपा से राज्य को केंद्र से उदार सहायता मिली है। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक विरोधी भी उनके भाषण सुनने आते थे।

उन्होंने कहा कि अटल टनल पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और यह सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग 3500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस टनल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्तूबर 2020 को राष्ट्र को समर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार किया है।
विज्ञापन


कहा कि टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल के दोनों छोर को सैलानियों के लिए नया डेस्टीनेशन बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रीणी से जिला में 11 पंचायतों में खुले ज्ञान केंद्रों का नाम अटल ज्ञान केंद्र रखा है। इन ज्ञान केंद्रों में ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें