फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंक के दाम 100 तो सल्फर के 520 रुपये बढ़े, किसानों की बढ़ेगी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। रबी सीजन से पहले जिंक और सल्फर के दाम बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिंक के चार किलो के पैकेट की कीमत 550 से बढ़कर 650 रुपये और सल्फर की 10 किलो की थैली के दाम 630 से बढ़कर 1150 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन

कीमतों में बढ़ोतरी से गेहूं और सरसों की खेती की लागत बढ़ने की आशंका है। बीज विक्रेता बलवान ने बताया कि अचानक दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं। गुभाना निवासी हरपाल और बादली निवासी संदीप ने कहा कि डीजल और बीज पहले ही महंगे हैं।
अब जिंक और सल्फर की कीमतें बढ़ने से खेती का खर्च और बढ़ जाएगा। उन्होंने सरकार से कृषि सामग्री के दाम नियंत्रित करने की मांग की। जिंक और सल्फर का इस्तेमाल मिट्टी की स्थिति और फसल की जरूरत के अनुसार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंक और सल्फर के दाम में बढ़ोतरी
कृषि उत्पाद
पहले कीमत
नई कीमत
बढ़ोतरी
जिंक (4 किलो)
550 रुपये
650 रुपये
100 रुपये
सल्फर (10 किलो)
630 रुपये
1150 रुपये
520 रुपये
फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्व
जिंक (जस्ता): पौधों की बढ़वार और एंजाइम संबंधी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व है।
सल्फर (गंधक): प्रोटीन निर्माण और पौधों की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फोटो 71: बादली में खाद बीज भंडार से खरीदारी करते ग्रामीण। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें