फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम नौ दिसंबर को झज्जर में होगा : आदित्य

विज्ञापन
05jjrp07- भाजपा पार्टी कार्यालय में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि व अन्य। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। गिरावड़ स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में यूथ मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम नौ दिसंबर को होगा। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष विकास वाल्मीकि की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक आदित्य धनखड़ ने दी। बताया कि यूथ मॉक पार्लियामेंट में प्रदेश के 14 जिलों के भाजपा युवा मोर्चा के युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम में युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली सहित कई और बड़े नेता आएंगे।
आदित्य धनखड़ ने बताया कि युवाओं को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत संसद की कार्यवाही की मॉक पार्लियामेंट होगी। मॉक पार्लियामेंट में आत्मनिर्भर भारत में स्वदेशी का महत्व, स्वदेशी बनाम विदेशी विषय पर बहस होगी। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

आदित्य ने बताया कि नौ नवंबर को झज्जर में चौदह जिलों के और दस नवंबर को जींद में बाकी जिलों के युवा कार्यकर्ता मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में भागीदार होंगे। जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने बताया कि झज्जर की युवा टीम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट गई है। इस अवसर पर दीपक राठी, जयकिशन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महामंत्री हरवेश व मोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें