बहादुरगढ़। अपराध शाखा-2 बहादुरगढ़ ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 208 ग्राम अफीम के साथ राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के भैरूलाल खटीक जिला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि टीम नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भैरूलाल अफीम बेचने की फिराक में नया बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। तलाशी में 208 ग्राम अफीम बरामद हुई।