फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरा या कुछ और...? पड़ोसी के घेर में युवक का शव मिला , सिर फटा, टांगें टूटीं

Fri, 13 Jun 2025 09:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के बेहट में एक युवक का शव पड़ोसी के घेर में मिला। सिर फटा हुआ था, टांगें टूटी थीं और पास में टूटा हुआ मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने छत से गिरने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Death - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट कस्बे के मोहल्ला महाजनान में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय साबिर कुरैशी पुत्र महफूज, निवासी मोहल्ला कस्साबान के रूप में हुई है। वह अपने भाई अब्दुल्ला के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

 

सुबह-सुबह मोहल्ले के ही सुरेंद्र किशोर जब पशुओं को चारा डालने के लिए अपने घेर में पहुंचे तो उन्होंने सीढ़ियों के पास साबिर का शव पड़ा देखा। सिर से खून बह रहा था, टांगे टूटी थीं और पास में टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस के अनुसार, जिस मकान में साबिर रह रहा था, उसकी छत पर एक चप्पल मिली जबकि दूसरी चप्पल शव के पास पाई गई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह संभवतः छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से पड़ोसी के घेर में गिर गया।
 
पुलिस का कहना है कि सीढ़ियों पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे गिरने की आशंका और प्रबल हो जाती है। हालांकि अभी जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
मृतक के भाई अब्दुल्ला ने बताया कि साबिर काफी समय से उनके साथ यहां नदीम पीरजी के मकान पर किराए पर रह रहा था। रात में वह अपने बिस्तर पर था और सब कुछ सामान्य था। सुबह पड़ोसी से घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें