फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक पकड़ा गया, एक फरार

Tue, 10 Jun 2025 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के सरसावा में शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर के जंगल में बाइक सवार गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के सरसावा में शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर के जंगल में बाइक सवार गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।  गोकशो ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। जिसमें एक गोकश घायल हो गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए गोकश के की अनेक मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन


मुठभेड़ का मामला सोमवार देर रात्रि 11 बजे के करीब का है बताया जाता है कि पुलिस टीम शाहजहांपुर चिलकाना रोड पर रूटीन गश्त पर थी की चिलकाना की ओर से बाइक पर आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। इसी बीच बाइक गिर गई तो दोनों उतरकर पैदल भाग निकले।

यह भी पढ़ें: दरकते रिश्ते: नाजायज संबंध की कटार से काट रहे रिश्तों की डोर, मेरठ में हुईं ये सनसनीखेज वारदातें 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा किया तो भागते हुए लोगों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। बताया कि कुछ देर बाद पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति की टांग में गोली लगी थी जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। घायल की पहचान असद उर्फ मुरसलीन पुत्र हमीद उर्फ अब्बल मूल निवासी ग्राम खानपुर थाना गंगोह हाल निवासी ग्राम कुम्हारहेड़ा थाना सरसावा के रूप में हुई। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरसावा थाने के ग्राम कुम्हारहेड़ा में गोकशी करने का मामला दर्ज था आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी निकाली जा रही है साथ ही फरार हुए दूसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बताया कि आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस,खोखा,बिना नंबर की बाइक, गोकशी के उपकरण आदि भी बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें