फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से टहलने निकले युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात करीब नौ बजे पैदल आए दो हमलावरों ने की वारदात, सिर व पेट में लगीं गोलियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर से सटे नयागांव में बुधवार रात करीब नौ बजे पैदल आए दो अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय नीरज की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय नीरज रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान पैदल आए दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नीरज के सिर और पेट में गोलियां लग गईं जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तुरंत नीरज को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


नयागांव में युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
विकास कुमार, एसएचओ, थाना सदर, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें