फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: होटल में युवक की हत्या, बेड के बॉक्स में डाली लाश

Wed, 31 Aug 2016 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
होटल में हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक की गली (श्रवणनाथ नगर) में होटल सुनीता में एक युवक की हत्या कर दी गई। शव को डबलबेड के बॉक्स में छिपाकर साथ आए दो युवक फरार होने में कामयाब रहे। हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपियों में से एक उत्तराखंड पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है। पुलिस फरार युवकों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सुनीता होटल का कर्मचारी कमरे की सफाई में जुटा था। दूसरी मंजिल पर बने कमरा संख्या 204 का दरवाजा खोलते ही बदबू आने पर उसने होटल स्वामी अमित अरोड़ा को बुला लिया। होटल स्वामी ने जब डबलबेड का बॉक्स खोला तो दंग रह गए। कच्छा बनियान में एक युवक का शव बॉक्स में पड़ा था। शव बुरी तरह से फूला होने से उसका चेहरा पहचानना भी मुश्किल था।

घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा, एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा, मायापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश चंद्र घटनास्थल पर पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन

हत्यारोपियों में एक उत्तराखंड पुलिस का सिपाही

होटल में जांच करती एसपी सिटी - फोटो : AmarUjala
एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि 28 अगस्त की रात सवा दस बजे तीन युवक होटल में पहुंचे थे। एक युवक ने खुद का परिचय उत्तराखंड पुलिस के सिपाही के तौर पर दिया था। अर्द्धकुंभ मेले के दौरान बावर्दी वह होटल में आया था, यह जानकारी होटल के स्टॉफ ने भी दी।

खुद को सिपाही बता रहे युवक का परिचय पत्र आईडी के तौर पर होटल में दिया गया था। होटल के रजिस्टर में सिपाही बताने वाले युवक ने अपना नाम सागर पुत्र ईश्वर चंद निवासी गांव हमीरपुर जरिया जिला मुरादाबाद यूपी बताया है। साथ आए युवकों के नाम मनोज एवं धीरेंद्र दर्ज कराए गया हैं।

एसएसआई के अनुसार सागर एवं उसके साथ आया दूसरा युवक सोमवार को कमरा खाली कर चले गए थे जबकि तीसरे युवक पर स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया था। बताया कि संभवत: गला घोटकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस की पहली कोशिश मृतक की शिनाख्त कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें