झज्जर। पेंशनभोगी अब स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का उपयोग कर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवा सकेंगे। जिला खजाना अधिकारी संजय फोगाट ने बताया कि सरकार की ओर से पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी सहायक कोषाधिकारियों और पेंशन संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेंशनभोगियों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करें। साथ ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार करने और जमा करवाने में उनकी मदद करें। फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा से पेंशनभोगियों को इस कार्य के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। संवाद