फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार अभियान के लिए योग सहायकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
07...सेक्टर तीन के पोलीक्लिनिक में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग करते योग सहायक। स्रोत :
विज्ञापन
रोहतक। जिले में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती से 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तक आयोजित होने वाले सूर्य नमस्कार अभियान के उपलक्ष्य में सेक्टर 3 स्थित पॉलीक्लीनिक में योग सहायकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें करीब 32 सदस्यों ने भाग लेकर योग किया। इसका उद्येश्य अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना रहा।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल मेहरा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य योग को राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक पहुंचाना है। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग पिछले चार वर्षों में इस अभियान के माध्यम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड सहित छह विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर चुका है।
अभियान के तहत जिले को न्यूनतम एक लाख पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है व 100 प्रतिशत गांवों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। योग विशेषज्ञ डॉ. पूजा ने बताया कि इस दौरान उपस्थित लोगों को योग व व्यायाम कराया गया। अभियान से पहले ट्रायल के तौर पर इसका आयेाजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें