फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुराने तहसील परिसर में वकीलों के बीच मारपीट

Fri, 09 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। पुराने तहसील परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई। एक अधिवक्ता ने दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार मिश्रा एडवोकेट ने दी गई तहरीर लिखा है कि शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे वह अपने कार्यालय पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अधिवक्ता और उनके अन्य साथी कार्यालय में आ गए। आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर आसपास मौजूद अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने पूरी घटना को देखा। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जिससे उन्हें और उनके परिवार को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

क्षेत्राधिकारी नितीश गर्ग ने बताया कि अधिवक्ता द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर प्रकरण गंभीर प्रकृति का है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें