फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवर्धन राठी का विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
23jjrp09- झज्जर। यशवर्धन राठी
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी यशवर्धन राठी का विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा। यशवर्धन राठी ने हरियाणा की टीम से खेलते हुए आठ मैचों की 10 पारियों में 489 रन बनाए।
विज्ञापन

बीसीसीआई की तरफ से सात दिसंबर से 28 जनवरी तक विजय मर्चेंट ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हरियाणा की टीम सेमीफाइनल मैच में मुंबई की टीम से हारकर बाहर हो गई। बहादुरगढ़ निवासी यशवर्धन राठी का अब तक खेले गए मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा। यशवर्धन राठी प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने में टॉप-10 में शामिल रहे।
यशवर्धन राठी हरियाणा की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल रहे। इस दौरान यशवर्धन राठी ने आठ मैच खेले, जिनकी 10 पारियों में यशवर्धन राठी ने 489 रन बनाए। इस दौरान यशवर्धन का उच्चतम स्कोर 225 रन रहा। यशवर्धन ने 61.50 की स्ट्राइक रेट व 54.33 की एवरेज से रन बनाए और एक बार नॉट आउट भी रहे। इसके अलावा एक शतक व दो अर्धशतक लगाए। वहीं प्रतियोगिता में 84 चौके और दो छक्के भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें