अंबाला। शादी करने के बाद फेरा डालने के बहाने नकदी व गहने लेकर रफूचक्कर होने वाली लुटेरी दुल्हनियां को पटवीं चौकी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। पटवी पुलिस चौकी प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि दो दिन के रिमांड के बाद पंजाब के संगरूर जिले के धुरी जनता नगर निवासी महिला काजल कौर (34) ने रिमांड में कबूला कि वह हेरोइन व शराब के नशे की लत को पूरा करने के लिए इस रास्ते पर चली थी।
पुलिस ने कुछ नकदी तो बरामद कर ली है लेकिन अभी तक गहनों की बरामदगी नहीं हुई है। काजल ने इस मामले में एक अन्य महिला निशा की भी संलिप्तता बताई है। उसी महिला के पास गहने हैं। इसलिए पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस महिला को धूरी, संगरूर आदि शहरों में लेकर गई थी। गिरोह के पकड़े गए अन्य सात आरोपी भी नशे के आदी है।