फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवर्धन ने 25 रन और सामंत ने 24 रन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग मुकाबले में पंजाब ने हरियाणा को चार विकेट से हरा दिया। मैच में हरियाणा की ओर से खेलते हुए झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल और सामंत जाखड़ ने 25 और 24 रन बनाए। यशवर्धन ने तीन कैच पकड़े, जबकि सामंत ने एक विकेट लेने के साथ एक कैच भी लपका।
विज्ञापन

इंदौर के द डेली कॉलेज में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाए। यशवर्धन ने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन बनाए। वहीं, सेक्टर-6 निवासी सामंत ने 12 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 24 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सामंत ने तीन ओवर में 41 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

इनसेट...
विकास सिंह ने 17 रन बनाए, गोवा को मिली हार
झज्जर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग मुकाबले में विदर्भ ने गोवा को सात विकेट से हरा दिया। मैच में बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह ने गोवा की ओर से खेलते हुए आठ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में विदर्भ ने 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। विकास ने गेंदबाजी में एक ओवर में 11 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें