फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर कर्मचारी संगठनों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर, सीटू कन्वीनर किरण व रिटायर्ड कर्मचारी संघ से देवेंद्र यादव ने की जबकि संचालन सीटू कन्वीनर संदीप कुमार मारौत व नरेश ने किया। प्रदर्शन में नगरपालिका, सफाई, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य विभागों से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए।
संकस के जिला प्रधान राजबीर ने कहा कि सरकार लगातार कच्चे कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारी संगठनों की मुख्य मांग है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए। साथ ही जब तक कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता, तब तक उन्हें न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतन दिया जाए। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान शिवम ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव संदीप कुमार ने कहा आज मजदूर दिवस उन हाथों को सलाम करने का दिन है जो इस दुनिया का निर्माण करते हैं। इस अवसर पर बलबीर यादव, रमेश जाखड़, बलबीर कोट, राजवीर राहड, राजेंद्र जुलाना, विष्णु जांगड़ा, रामेश्वर बिरधाना, नरेश, जयपाल गुढ़ा, प्रवेश, सविता, शर्मिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें