फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में कर्मियों ने पंजाब सीएम का फूंका पुतला

विज्ञापन
फोटो 81: शहर में पंजाब सीएम का पुतला जलाते सफाई कर्मचारी। स्रोत संघ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को बहादुरगढ़ में पंजाब के बरनाला में महिला सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने तुलाराम पार्क से झज्जर रोड होते हुए झज्जर चौक तक विरोध मार्च निकाला और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 22 जुलाई को पंजाब के बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही महिला सफाई कर्मचारियों और उनके बच्चों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसकी कर्मचारी संघ कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदर्शन में जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, उपप्रधान अजय, ऑडिटर सुनील, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, जिला सदस्य सोनू, जय भगवान, सुनीता, प्रचार सचिव सरोज सहित भीम सिंह, विक्की, नितिन, विश्वजीत, हरि, संदीप, प्रदीप, श्रीपाल, गीता, सुमन, पिंकी, शकुंतला, रेशमा समेत अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें