फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन पर कार्य के दौरान कर्मचारी को लगा करंट, हालत गंभीर

विज्ञापन
फोटो 95: हादसे में घायल चिराग़ अस्पताल में उपचाराधीन। स्रोत अस्पताल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएनजी फैक्ट्री के पावर हाउस में बुधवार शाम 33 केवी बिजली लाइन पर कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लाइन पर काम करते समय करंट लगने से अंबुजा कंपनी का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि इंचार्ज को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तुरंत ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के पावर हाउस में 33 केवी लाइन पर मरम्मत एवं तकनीकी कार्य चल रहा था। इसी दौरान अंबुजा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी चिराग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के समय मौके पर मौजूद पावर हाउस के इंचार्ज सचिन को भी हल्की चोटें आईं।

साथी कर्मचारियों ने तत्काल घायल चिराग को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी कार्य के दौरान दुर्घटना होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें