10jjrp11- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में उगी घास। संवाद
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर स्थित नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों हुई बरसात के चलते ग्राउंड में पानी भर गया था जिसके चलते खिलाड़ी करीब डेढ़ माह से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इस माह में खिलाड़ी वापस अभ्यास पर लौट पाएंगे।
ग्राउंड में प्रतिदिन करीब 50 खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते थे लेकिन बारिश में पानी भरने के चलते सभी खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाए। मौसम खुलने के बाद कोच नवीन सैनी की तरफ से ग्राउंड को ठीक करने की तैयारियां कर दी हैं। पानी को पंप सेट चलाकर बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, घास को काटने का काम भी किया जाएगा।
ग्राउंड के पास खेतों में भरे पानी के चलते भी पानी निकालने में समस्या आ रही थी। कोच स्वयं ग्राउंड में जाकर मेहनत कर पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू कराया जा सकें।
-
क्रिकेट ग्राउंड में भरे पानी को निकालने का काम किया जा रहा है। पिछले दिनों हुई तेज बरसात के चलते ग्राउंड में बहुत अधिक पानी भर गया था जिसके चलते खिलाड़ियों को परेशानी हुई है। इस माह में ग्राउंड को ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी यहां आसानी से अभ्यास शुरू कर सकेंगे। नवीन सैनी, क्रिकेट कोच, झज्जर