फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुल के चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना मंडी स्थित नहर पुल के चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य का शुभारंभ हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह कार्य 38.74 लाख रुपये की लागत से करवाया जाएगा। पुल के निर्माण से कनीना शहर, गांव और मंडी क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लंबे समय से चली आ रही यातायात और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निजी सचिव गोविंद गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से पुल के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग कर रहे थे। जर्जर पुल के कारण बरसात के दिनों में पानी निकासी बाधित होती थी, जिससे आसपास जलभराव की स्थिति बन जाती थी और कई बार दुकानों तक पानी पहुंच जाता था। उन्होंने बताया कि यह मांग जनसमस्या समाधान कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी गई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य को मंजूरी दी गई।

उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी, जेपी कोटिया, जय प्रकाश ककराला सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कनीना क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। जल्द ही अन्य कार्यों के टेंडर जारी होंगे। वहीं कनीना बस स्टैंड निर्माण का टेंडर भी 20 जुलाई तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें