फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवास प्रमाण पत्र बनवाने में महिलाओं को परेशानी

विज्ञापन
16jjrp09- आरज़ू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। मातनहेल तहसील के गांवों की महिलाओं को हरियाणा निवास प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। पूजा, आरजू और रीतू ने बताया कि हल्का पटवारी की रिपोर्ट के बाद भी मायके की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
जिले की अन्य तहसीलों में ऐसी रिपोर्ट नहीं मांगी जाती। महिलाओं का तर्क है कि ससुराल की आईडी होने पर मायके की रिपोर्ट अनावश्यक है। सीएससी केंद्र संचालक संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट के नाम पर फाइलें जान-बूझकर लटकाई जाती हैं। बाद में पैसे लेकर उन्हीं फाइलों पर प्रमाण पत्र बनवाए जाते हैं, जिनमें मायके की रिपोर्ट नहीं होती। बिलौचपुरा गांव के आवेदन भी अक्सर रद्द कर दिए जाते हैं। उन्हें झज्जर तहसील में आवेदन करने को कहा जाता है। हालांकि, पोर्टल पर बिलौचपुरा मातनहेल में ही दिखता है, पर सिस्टम झज्जर का नाम स्वीकार नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तहसीलदार मातनहेल कृष्ण कुमार का कहना है कि हलका पटवारी जब रिपोर्ट में यह लिखते हैं कि महिला की शादी के बाद से इस गांव में रह रही है। उसी आधार पर मायके से रिपोर्ट मांगी जाती है। जो जन्म से उसी गांव का हो, उससे यह रिपोर्ट नहीं मांगी जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें