इंचौली में लाइब्रेरी और यूनानी अस्पताल के लिए भूमि की मांग, ज्ञापन सौंपा - फोटो भी
गंगानगर। जमीयत उलेमा-ए-हिंद यूनिट इंचौली ने बृहस्पतिवार को ग्राम सचिव नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में 1978 से यूनानी अस्पताल है लेकिन वह पंचायत भवन के एक कमरे में संचालित है। इसकी हालत जर्जर है और मरीजों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं हैं।0 15 हजार से अधिक की आबादी होने के चलते छात्रों की सुविधाओं के लिए एक केंद्रीय पुस्तकालय की आवश्यकता है। इससे मेधावी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने ग्राम सचिव नरेंद्र सिंह से दोनों चीजों के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जमीयत सदर मास्टर मुहम्मद खालिद, नसीम जीया, अहसान, मुहम्मद साईम, बिट्टू, शाहजीम और शलम सरकार आदि मौजूद रहे। संवाद