फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी की पत्नी ने कोर्ट परिसर में निगला जहर, लिखा बेकसूर है मेरा पति

Fri, 15 Jul 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्‍लू जिले में कोर्ट परिसर के बाहर एक महिला ने कुछ ऐसा कर डाला कि अफरातफरी मच गई। जिला मुख्यालय कुल्लू में कोर्ट परिसर के बाहर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


महिला के कब्जे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। महिला का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 11 बजे कोर्ट के बाहर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद महिलरा की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा, मेरा पति बेकसूर

हालांकि महिला अभी पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है। जिस कारण अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। महिला का पति एक मर्डर मामले में आरोपी है।

आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी बीच महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

सुसाइड नोट में महिला ने अपने पति को बेकसूर बताया है। सुसाइड में लिखा गया है कि मेरा पति अच्छा आदमी है। इसने कुछ नहीं किया है और वह ऐसा कुछ नहीं कर सकता है। मेरा परिवार बर्बाद हो गया है।

मैं अकेली रह गई हूं। बच्चों को कैसे पालूंगी। इधर, एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें