फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, दो मौतों से मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Fri, 15 Jul 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार में सवार होकर घर से शादी में शामिल होने के लिए निकले थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत इंतजार कर रही है। हिमाचल के मंडी जिले में कुन्नू-कुफरी सड़क पर कुन्नू से पांच किलोमीटर दूर ध्वापा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


हादसा वीरवार सुबह करीब सवा दस बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ध्वापा गांव के समीप एक अन्य वाहन को पास देते समय कार के दो पहिये सड़क से बाहर हो गए और सामने पहाड़ी से टकराने के बाद कार खाई में जा गिरी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को ध्वापा गांव के पास कार एचपी 34बी-6579 एक वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चार लोग कुल्लू से पदवाहण के हियुंड गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


कुन्नू से एक युवक ने भी कार में लिफ्ट ली थी। हादसे में घायल उत्तम चंद ने हिम्मत जुटाते हुए खाई से निकल समीप के एक घर में कार के गिरने की सूचना दी। इसके बाद गांव के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे के सभी घायलों को सड़क तक लाया गया।

मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत

घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए।
जहां से 108 एंबुलेंस और निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए इन्हें पधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में घायल अजय कुमार (21) पुत्र बीरी सिंह गांव काहीधार खारसा गुम्मा और हरी राम पुत्र स्वर्गीय धनी राम गांव नैनासेरी जिला कुल्लू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जबकि अन्य घायलों की पहचान सूरज पुत्र हरी राम गांव नैनासेरी जिला कुल्लू, निर्मला देवी पत्नी चमन लाल गांव नैणाधार, उत्तम चंद पुत्र चौबे राम निवासी ढालपूर कुल्लू के रूप में हुई है। अजय कुमार ने कुन्नू से कार में लिफ्ट ली थी और इलाका दूंधा में अपनी बहन के घर जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी विजय कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, चंद्र सिंह, अजय कुमार, विनय कुमार, संदेश कुमार, वार्ड सदस्य प्रकाश चंद ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन की ओर से तहसीलदार पधर डीसी ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और तीनों घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई थाना के अंतर्गत नैनीधार-द्राबिल सड़क मार्ग पर वीरवार सुबह एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप को बैक करते वक्त यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान फकीर चंद निवासी उटौंडा तहसील त्यूनी उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह एक पिकअप (यूके-16सीए-0113) में सवार होकर कुछ लोग गाय खरीदने के लिए शिलाई आए हुए थे। द्राबिल गांव में पहुंचने के पश्चात तीन लोग गाड़ी से उतर गए, जबकि दो उसमें सवार थे।

चालक फकीर चंद गाड़ी को बैक कर साइड में लगाने लगा लेकिन गाड़ी बैक करते वक्त वह सीधा सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चालक फकीर चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगत राम निवासी कालाखेड़ा उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गया। शिलाई अस्पताल में उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिलाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

अस्पताल के प्रभारी रिषिमा ने बताया कि घायल व्यक्ति को रेफर किया गया है। एसएचओ दुलो राम ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें