फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट कंपनी में काम करते समय श्रमिक का पैर चपेट में आया, हालत गंभीर

विज्ञापन
09jjrp16- हादसे में घायल संदीप।
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झाड़ली स्थित जेके सुपर सीमेंट कंपनी में काम करने वाले चरखी दादरी के गांव संतोखपुरा निवासी 26 वर्षीय संदीप पुत्र लीलूराम कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से उसका दायां पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे घटित हुई।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में सिंतोखपुरा, मोहनबाडी, झाड़ली के लोग व महिलाओं ने एकत्रित होकर दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक कंपनी के गेट के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी अनिरुद्ध चौहान, थाना प्रभारी हरेश कुमार, चौकी इंचार्ज राहुल व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
इस सहकर्मी व ग्रामीणों का आरोप है कि जहां पर संदीप काम कर रहा था, वहां पर राख व रोड़ी पड़ी हुई थी। संदीप ने काम करने से भी मना कर दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि काम के मना करने पर ठेकेदार ने कहा कि नौकरी करनी है तो काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दबाव में आकर संदीप ने कन्वेयर बेल्ट पर काम करना शुरू कर दिया और उसकी चपेट में आ गया। सहकर्मियों का यह भी आरोप है कि कंपनी में किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं है। इतना ही नहीं जिस एंबुलेंस में उसे ले जाया गया, वह भी कंडम हालत में थी। उसमें किसी भी तरह की चिकित्सा सुविधा नहीं थी।


परिवार की सारी जिम्मेदारी संदीप पर निर्भर

संदीप के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दादी व छोटी बहन की जिम्मेदारी भी संदीप के ऊपर ही थी। ग्रामीणों ने कंपनी से सरकार के नियमानुसार 60 साल तक स्थाई नौकरी व चिकित्सा सुविधा व चिकित्सा के दौरान खर्च होने वाले रुपये का क्लेम मंजूर होने की मांग की है। उनका कहना है कि संदीप अविवाहित है। ऐसे में उसको कौन सहारा देगा। ग्रामीणों ने कंपनी ठेकेदार व कंपनी प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है।
वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान लगाते हुए सहयोग न करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यदि उचित कार्रवाई नहीं करती है तो यह मामला जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरे जोर शोर से उठाया जाएगा।


वर्जन
परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इस मामले में जांच के दौरान जो भी दोषी मिलता है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राहुल, जांच अधिकारी, झाड़ली


वर्जन
संदीप के पैर में चोट लगने का मामला संज्ञान में आते ही उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। पैर की हालत ठीक बताई जा रही है। उम्मीद है कि पैर ना कटे। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सा खर्च कंपनी की ओर से वहन किया जाएगा। नियम अनुसार उसको जो भी सुविधा मिल सकती है वह दी जाएगी।
विज्ञापन

अजय उपाध्याय, जेके सुपर सीमेंट कंपनी, झाड़ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें