फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: गांजा बेचने का विरोध विधवा और बेटियों को महंगा पड़ा, दबंगों ने थाने जाते समय रोककर पीटा

Mon, 03 Jun 2024 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खऱगोन में गांजा बेचने का विरोध विधवा और उसकी बेटियों को महंगा पड़ा। दबंगों ने उन्हें पीटा और गंभीर घायल कर दिया। महिला जब रिपोर्ट करने ऑटो से थाने जा रही थी, तो दबंगों ने रोककर उसके और दोनों बेटियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन नगर में गांजा बेचने वाले दबंगों का कितना आतंक है, इसकी बानगी रविवार को देखने को मिली। कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर में गांजे की बिक्री का विरोध विधवा और उसकी दो बेटियों के लिए महंगा साबित हुआ। गांजा बेच रहे युवकों ने महिलाओं को पहले आनंद नगर में पीटा। जब महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने निकलीं, तो ऑटो रास्ते मे रोककर सरेराह उनकी पिटाई की गई। दो बार अलग-अलग जगह पिटाई से महिला और बेटियों को गंभीर चोंटे आई है। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और महिला से बातचीत की।
विज्ञापन


खरगोन के आनंद नगर एरिया में अपने घर के सामने गांजा बेचने का विधवा ने विरोध किया। इस पर गांजा बेच रहे दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जब महिला ने वीडियो बनाकर रिपोर्ट करने की बात कही, तो दबंगों ने महिला और उसकी दोनों बेटियों को जमकर पीटा। इससे आहत होकर महिला इस घटना की रिपोर्ट करने ऑटो से बैठकर थाने जा रही थी। दबंगों ने राधावल्लभ मार्केट के पास महिला का ऑटो रुकवाया और दोनों युवतियों के साथ मारपीट की। दबंगों ने तीनों पर पत्थरों से वार किए, जिससे उनके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उन पर मिर्च पाउडर भी फेंका। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। सभी महिला से मिलने अस्पताल पहुंचे। उसे दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

हमने किया था गांजे का विरोध
घायल संगु बाई ने बताया कि उनके घर के सामने कुछ युवक गांजा बेच रहे थे। हमने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब उन्होंने गांजा बेचने से ही इनकार कर दिया। इस पर हमने उन्हें कहा कि हम इसकी पुलिस में रिपोर्ट करेंगे। वीडियो बनाएंगे। इसके बाद वे लोग अपने घर की महिलाओं को ले आए और मेरे साथ ही दोनों बेटियों व बेटे को जमकर पीटा। उन सबने आनंद नगर क्षेत्र में मारपीट की। राधा वल्लभ क्षेत्र में भी उन्होंने हमें मारा। हमें बचाने कोई नहीं आया।  
विज्ञापन


गांजा बेचने की शिकायत जैसी नहीं है जानकारी
इस पूरे मामले में क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर अजय दुबे ने बताया कि इन महिलाओं का आनंद नगर में कुछ विवाद हो गया था। इसे लेकर रिपोर्ट करने थाने आ रही थी। इन्हें रिपोर्ट करने से रोका और मारपीट की। इनके साथ मारपीट करने वालों में चेतन और शिवा के नाम सामने आए हैं। गांजा बेचने की शिकायत जैसी अभी जानकारी नहीं है। फरियादी जैसा बोलेंगे, वैसी रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें