फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से गेहूं के लिए सैंपल, जांच के बाद मिलेगा उचित मूल्य

विज्ञापन
09jjrp19- झज्जर। मंडी से गेहूं का उठान करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। किसानों को राहत देने के लिए कृषि मंत्रालय भारत सरकार की टीम झज्जर अनाज मंडी में गेहूं के फसल की जांच करने के लिए पहुंची। इस दौरान अनाज मंडी में अलग-अलग आढ़तियों की दुकानों से सैंपल जांच के लिए उठाए। जांच के बाद उचित मूल्य पर किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हुई बारिश के चलते अधिकतर किसानों व आढ़तियों के पास रखी हुई फसल खराब हो गई जिस कारण इस बार नमी की ज्यादा समस्या आ रही है। इसी के चलते किसानों को राहत देने के लिए कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने कदम उठाया है। टीम ने करीबन पांच से छह सैंपल उठाए है।
जांच के बाद करीबन सप्ताह भर या 10 दिन सैंपल का परिणाम आ जाएगा। सैंपल लेने वाली टीम में कृषि मंत्रालय भारत सरकार से तकनीकी अधिकारी अभिषेक पांडे व अंकिता मीणा, एफसीआई से गुण नियंत्रक प्रबंधक रामगोपाल और जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन


आढ़ती एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन
अनाज मंडी झज्जर आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से कृषि मंत्रालय भारत सरकार की टीम को नमी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। गेहूं में नमी को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की मांग की। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया ने बताया कि बारिश होने के चलते ज्यादा नमी वाली फसल आ रही है। यह जिले की सभी मंडियों की समस्या है।


धूप निकलने के बाद सूखी फसल, हुआ उठान
वीरवार को तेज धूप निकलने के बाद मंडी में बारिश के कारण गीली हुई फसल को सुखाने का काम किया गया। धूप निकलने के कारण अधिकतर फसल सूख गई। इसके अलावा सूखी हुई फसल की भराई किए जाने के बाद उठान का कार्य भी किया गया।


किसान की नहीं हुई बायोमीट्रिक
झज्जर अनाज मंडी में एक किसान असदपुर खेड़ा निवासी भूपेंद्र अपनी गेहूं की फसल को लेकर पहुंचे। मंडी में ट्रैक्टर की फोटो तो हो गई लेकिन बायोमीट्रिक के दौरान अंगूठे मैच नहीं हुए। किसान परेशान होकर मजबूरी में अपनी फसल को आढ़ती के पास डालकर चले गए।


जोनल अधिकारी के समक्ष आढ़तियों ने रखी समस्या
मंडी में वीरवार को जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार गेहूं की फसल का जायजा लेने पहुंचे। आढ़तियों ने जोनल अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या व मांग रखी। आढ़तियों ने कहा कि मौसम के कारण मंडी में जो फसल खराब हुई है, उसमें सरकार की तरफ से छूट दी जानी चाहिए ताकि आढ़तियों पर लगने वाले कटों का बचाव हो सकें।



वर्जन
बारिश के चलते मंडियाें में सरकार की तरफ से जारी किए गए नियम लागू नहीं हो पा रहे है। प्राकृतिक आपदा में सरकार व किसान दोनों कुछ नहीं कर सकते। सरकार ने किसानों को राहत देने की योजना बनाई है जिसके लिए गेहूं की फसल के सैंपल जांच करने के लिए उठाए हैं। जांच के बाद उचित मूल्य पर फसल खरीदी जाएगी। बारिश के चलते मंडियों में समस्या है जिसका समाधान भी निकलेगा।
अभिषेक पांडे, तकनीकी अधिकारी, कृषि मंत्रालय भारत सरकार।

09jjrp19- झज्जर। मंडी से गेहूं का उठान करते श्रमिक। संवाद

09jjrp19- झज्जर। मंडी से गेहूं का उठान करते श्रमिक। संवाद

09jjrp19- झज्जर। मंडी से गेहूं का उठान करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें