फोटो-54: बहादुरगढ़ का शास्त्री नगर, जहां बरसात में होता है जलभराव। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-14 शास्त्री नगर और सेक्टर-9 क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को जलभराव से परेशानी होती है। जलभराव आवागमन बाधित होती है और कीचड़ फैल जाता है।
पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने बताया कि सेक्टर-9 की ओर कुछ खाली स्थान होने के कारण बरसाती पानी वहां जमा हो जाता है जिससे स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित रहती है। भविष्य में जब इन खाली जगहों पर निर्माण कार्य हो जाएगा तो जलभराव की समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर फेस-2 से सेक्टर-9 की ओर नाले का निर्माण कर उसे बालोर मोड़ स्थित मेन नजफगढ़ रोड के नाले से जोड़ा जाए। इससे क्षेत्र का बरसाती पानी और सीवर ओवरफ्लो का पानी आसानी से बाहर निकल सकेगा। इससे जलभराव की समस्या समाप्त हो सकेगी।
सैनी ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने इस नाले के निर्माण के लिए प्रयास किए थे, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। अब वे इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग करेंगे।