फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबौदा खुर्द और परनाला में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की होगी निकासी, 1.45 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
18jjrp01- परनाला गांव से निकल रही ड्रेन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। डाबौदा खुर्द और परनाला गांवों में एनजीटी योजना के तहत ग्रे वाटर मैनेजमेंट का कार्य मुख्य रूप से घरों से निकलने वाले गंदे पानी के वैज्ञानिक प्रबंधन, उचित निकासी और उसके ट्रीटमेंट के लिए किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर कुल 1 करोड़ 45 लाख 61 हजार 927 रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
डाबौदा खुर्द गांव में थ्री पॉन्ड सिस्टम बनाया जाएगा, जहां पर घरों व अन्य जगहों से निकलने वाले गंदे पानी को एकत्रित किया जाएगा। यहां पर वैज्ञानिक तरीके से पानी को साफ किया जाएगा और उसका प्रयोग फिर खेतों में किया जा सकेगा। गांवों में गलियों और घरों से निकलने वाले गंदे पानी के सुचारु प्रवाह के लिए नए नालों, ड्रेनों और पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा ताकि जलभराव न हो।
विज्ञापन

एनजीटी के नियमों के अनुसार गंदे पानी को सीधे जोहड़ों या खुले में छोड़ने के बजाय उसका ट्रीटमेंट (शोधन) करने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यावरण और भूजल को दूषित होने से बचाया जा सके। यहां बता दें कि गांव से निकलने वाले गंदे पानी को फिलहाल ड्रेन में डाला जा रहा है।
इस कारण ड्रेन का पानी खराब हो जाता है। एनजीटी प्लान के तहत अब यहां पर थ्री पॉन्ड सिस्टम तैयार किया जाएगा ताकि वहां पानी एकत्रित कर उसे ट्रीट कर प्रयोग किया जा सके। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद इस कार्य को पूरा करने की समयावधि 6 महीने और 20 दिन तय की गई है। इस पर 81 लाख 85 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
परनाला में सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा सिस्टम
परनाला में भी घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है। ऐसे में अब यहां पर घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए उसे सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यह काम भी एनजीटी योजना के तहत किया जाएगा। इस पर 63. 77 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दोनों परियोजनाओं के लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद परनाला में तीन माह 10 दिन में काम पूरा किया जाएगा।
लोगों को मिलेगी गंदे पानी से राहत
पानी निकासी का प्रबंध होने के बाद लोगों को गंदे पानी से राहत मिलेगी। फिलहाल गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गलियों व अन्य जगहों पर पानी जमा रहता है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। साथ ही एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार ड्रेन में भी गंदा पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
परनाला व डाबौदा खुर्द में एनजीटी प्लान के तहत ग्रे वाटर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत काम किए जाएंगे। डाबौदा खुर्द में थ्री पॉन्ड सिस्टम और परनाला में सीवरेज लाइन के जरिये पानी निकासी की जाएगी। इनके टेंडर लगा दिए गए हैं।
युद्धवीर सिंह, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें