फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को घर से उठाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे बादली निवासी संदीप मास्टर को बुधवार को घर से ले जाने का दावा किया गया है। संदीप की पत्नी संजू गुलिया ने वीडियो जारी कर बताया कि 8-10 लोग उनके घर पहुंचे और संदीप को अपने साथ ले गए। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही संदीप के बारे में कोई जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


संजू गुलिया के अनुसार, घर पहुंचे लोगों ने संदीप से अगले दो दिनों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का काम नहीं किया जाए। इस पर संजू ने कहा कि वे ऐसा कोई काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद संदीप को अपने साथ ले जाने की बात कही गई है।

संदीप की पत्नी ने जारी वीडियो में कहा कि बेरोजगारी और सीईटी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर उनका परिवार आगे भी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगों को उठाने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि 28 सितंबर को संदीप कुमार ने झज्जर में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सीईटी अभ्यर्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया था। इसके बाद बुधवार को उन्हें घर से ले जाने की बात सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन


जब इस मामले में पुलिस से बात करने का प्रयास किया गया तो एसीपी और थाना प्रभारी की ओर से फोन अटेंड नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें