फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचे मतदाता, साइट स्लो चलने से हुई परेशानी

विज्ञापन
22jjrp03- शहीद रमेश कुमार राजकीविरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोगों की सुनवाई करते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
-मतदाता सूची की शुद्धता के लिए चलाया गया विशेष अभियान
विज्ञापन

-आज और 29-30 अगस्त को भी चलेगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए शनिवार, 22 अगस्त को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाताओं की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। हालांकि, पहले दिन साइट धीमी चलने के कारण बीएलओ और नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
साइट धीमी होने से दस्तावेज और फोटो अपलोड करने में दिक्कतें आईं। कई लोग मांगे गए दस्तावेज न होने के कारण अपनी समस्याओं का समाधान नहीं करा पाए और उन्हें वापस लौटना पड़ा। इनमें बुजुर्ग नागरिक, दूसरे राज्यों से शादी कर आईं महिलाएं और प्रेम विवाह करने वाली महिलाएं शामिल थीं। कुछ ऐसे बुजुर्ग भी थे जो पढ़े-लिखे नहीं थे और जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन

पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण में उनकी मैपिंग नहीं हो पाई थी, इसलिए उन्हें दस्तावेज बनाने को कहा गया। अभियान के पहले दिन बीएलओ दिन भर मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे और नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त कीं। अधिकतर लोगों के फॉर्म भरवाकर रख लिए गए ताकि उन्हें बाद में ऑनलाइन किया जा सके। यह विशेष अभियान रविवार, 23, 29 और 30 अगस्त को भी जारी रहेगा।
उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को अपने नाम और अन्य विवरण की जांच करने को भी कहा। वर्षा खांगवाल ने मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं।
विज्ञापन

विशेष अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। नागरिक विशेष अभियान के दौरान अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। वे आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें