फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में मृतक की पहचान, शव सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिन पहले रोहद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान विनोद (33) गांव काहनी, जिला रोहतक के रूप में हुई है। जीआरपी थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


विनोद ट्रेन में सवार होने के दौरान नीचे गिर गए थे। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पहचान के लिए शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। इसी दौरान मृतक के कपड़ों से एक आधार कार्ड मिला। दर्ज पते पर संपर्क करने के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक विनोद ही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें