फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की कम ऊंचाई के कारण बीच में फंस रहे वाहन

विज्ञापन
02jjrp16- झाड़ली अंडरपास के पास लगे संकेतक को दिखाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। क्षेत्र के गांव झाड़ली स्थित अंडरपास में निर्धारित 2.5 मीटर ऊंचाई नहीं होने के कारण लगातार वाहन फंस रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण दिनेश जाखड़ का आरोप है कि अंडरपास की वास्तविक ऊंचाई 2.5 मीटर के बजाय करीब 7 फीट 11 इंच है। उनका कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिज विभाग तथा रेलवे विभाग को लगातार शिकायतें भेज रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब उन्होंने बीकानेर मंडल के डीआरएम गौरव गोविल को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। डीआरएम ने डिवीजन इंजीनियर को मामले की जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास के बाहर 2.5 मीटर ऊंचाई का बोर्ड लगा है, लेकिन 2.5 मीटर ऊंचे वाहन भी उसमें फंस रहे हैं। जांच करने पर अंडरपास की ऊंचाई तीन से चार इंच कम मिली।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अधिकारियों से मिलीभगत कर लागत बचाने के लिए निर्माण में अनियमितता की। इस ओवरब्रिज के लिए 43.64 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी और इसे झामरी फाटक से मेट्रो मार्केट तक बनाया जाना था, लेकिन भूमि अधिग्रहण न होने के कारण निर्माण लगभग 100 मीटर आगे से शुरू हुआ, जिससे परियोजना की लागत करीब 19 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें