फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन जुलूस निकाल जताया आक्रोश

Sat, 05 Mar 2016 10:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
विकास भवन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर्स। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल के चौथे दिन शनिवार को वाहन जुलूस निकालकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया गया। इस मौके पर विद्युत परिषद के पदाधिकारियों ने शामिल होकर उत्साहवर्द्धन किया।  
विज्ञापन


अनिश्चतकालीन हड़ताल के चौथे दिन डिप्लोमा इंजीनियरों ने संघर्ष समिति चेयरमैन इंजीनियर रामविलास तथा इंजीनियर जय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा स्टेडियम पर धरना प्रदर्शन किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत मौर्या भी अपनी टीम के साथ शामिल होने पहुंचे।  जेई शशिकांत मौर्य ने कहा कि आज से प्रस्तावित हड़ताल अब 7 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस दौरान यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 8 मार्च से पूरे प्रदेश के जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर चले जाएंगे।

संघर्ष समिति चेयरमैन इंजीनियर रामविलास की अपील पर सभी डिप्लोमा इंजीनियरों ने विकास भवन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण तक पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान इंजीनियरों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी की।  इसके बाद सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता दिबियापुर में दुर्गा मंदिर पर एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने वाहन जुलूस निकाल कर मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


वाहन जुलूस लोक निर्माण विभाग पहुंचा। वहां पर अधिशाषी अभियंता इंजीनियर श्रीपत सहाय से बातचीत की। एक्सईएन ने बताया कि इस खंड के सभी निर्माण कार्य बंद पड़े हैं तथा प्रगति एवं भुगतान भी शून्य हैं। इस मौके पर महासंघ जिलाध्यक्ष इंजीनियर केएम अग्निहोत्री, सचिव इंजीनियर विनोद कुमार कटियार, इंजीनियर सर्वेश यादव, इंजीनियर विवेक खरे, इंजीनियर वीर बहादुर सिंह, इंजीनियर संतराम, इंजीनियर कशीम वेग, इंजीनियर दिलीप कुमार चौहान, इंजीनियर अमित कुमार, इंजीनियर निरंजन वर्मा, इंजीनियर बीएल पटेल, इंजीनियर पवन कुमार, इंजीनियर बाल कृष्ण, इंजीनियर पीपी सिंह सहित भारी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें