फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बनाएं वेज स्प्रिंग रोल

Sun, 01 Jun 2014 05:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों वेज स्प्रिंग रोल सभी का मनपसंद फास्ट फूड है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।
विज्ञापन


ज़रूरी सामग्री-
मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कटा हुआ)
पनीर - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ)
अदरक - 1 कद्दूकस किया हुआ
काली मिर्च - दो चुटकी
लाल मिर्च - स्वादानुसार
अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
सोया सॉस - एक छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल

विधि-
पहले मैदे को छानें। अब इसमें पानी डाल कर इसका पतला और चिकना घोल बनाएं। अब इस घोल को कुछ देर के लिए रख दें।

अब एक कढा़ई में एक टेबल स्पून तेल गरम करके उसमें हरी मिर्च, अदरक, पत्ता गोभी और पनीर डाल कर 1 मिनट के लिए भूनें। बाद में इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोया सॉस और नमक डालें। अब स्टफिंग तैयार है।

इसके बाद नॉनस्टिक तवे को गरम करके थोडा़ सा तेल डालें और सारे तवे पर फैला लें। आंच कम रखें। अब एक चम्मच मैदे का घोल डाल कर चम्मच से तवे पर चारों तरफ फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब घोल की की उपर वाली परत का रंग हल्का बदल जाए और रैपर के किनारे तवे से अपने आप अलग होने लगें तो इसे उतार कर एक तेल लगी प्लेट में रखें।

अब तैयार किए रैपर पर उपर की तरफ़ स्टफिंग रख कर लंबाई में फैलाएं। रैपर के दोनों किनारों को स्टफ़िंग के ऊपर मोड़ते हुए रोल करें।  बाकी सारे रोल्स को भी ऐसे ही तैयार करें।

अब आप इन रोल्स को शैलो या डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें