फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: स्मार्ट मीटर अब देगा स्मार्ट बिल...अब उपभोक्ताओं को हर महीने 1 से 30 तारीख का बिल मोबाइल पर मिलेगा

Sat, 29 Nov 2025 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

यूपीसीएल ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर से एक नई बिलिंग व्यवस्था शुरू की है। इस नई प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को पूरे महीने का बिल सीधे उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होगा।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीसीएल ने स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर से बिलिंग की नई व्यवस्था बनाई है। इसके तहत महीने की एक से आखिरी तारीख का बिल सीधे उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर मिलेगा।

स्मार्ट मीटर बदलने पर प्रदेश के कई शहरों में लोगों का विरोध सामने आ चुका है। इसे देखते हुए पिछले दिनों यूपीसीएल मुख्यालय से नया आदेश जारी कर मीटर बदलने को प्राथमिकता देने के बजाय उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। कैंपों में उपभोक्ताओं की ओर से अधिकतर शिकायतें बिल न मिलने उठाई गईं। ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए ऊर्जा निगम ने अगले माह से नवंबर महीने के 30 दिन का बिल उपभोक्ताओं को मुहैया कराने की तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि जिले में 1.88 लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ना है अब तक करीब 40 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं।

यह है पुरानी व्यवस्था

विज्ञापन

मैनुअल मीटर की बिलिंग घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। मीटर रीडर के अलग-अलग तिथि को रीडिंग लेने के कारण बिल पूरे 30 दिन का नहीं बनता था। इसमें एक-दो दिन आगे पीछे होते रहे हैं।

स्मार्ट मीटर की बिलिंग में जो समस्या थी उसे मुख्यालय से ठीक करा लिया गया है। दिसंबर से उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक तरीके से एक से 30 नवंबर तक के बिल की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी।
- रवि कुमार राजौरा, एसई यूपीसीएल नैनीताल

कैंप में 30 से अधिक शिकायतें दर्ज
यूपीसीएल की ओर से स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा, पुरानी आईटीआई बरेली रोड, बिठौरिया अमृत आश्रम, कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर में कैंप लगाया गया। इस दौरान लोगों ने 30 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें बिल न मिलने की अधिक शिकायत थीं। शनिवार को आंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा व टीपीनगर में कैंप लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें