फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र अब 28 मार्च को, सचिव ने किया विधायकों से उपस्थित होने का आग्रह 

Sun, 20 Mar 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बजट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा सत्र अब 28 मार्च को आहूत किया गया है। विधानसभा सचिव ने पत्र भेजकर सभी विधायकों से इस दिन सदन में उपस्थित होने का आग्रह किया है। 18 मार्च को बजट पारित करने वाले दिन सत्र स्थगित किया गया था। 
विज्ञापन


सदन में इस दिन कांग्रेस के नौ विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 28 अप्रैल तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया था। लेकिन राजभवन की ओर से सरकार को 28 मार्च तक का समय बहुमत साबित करने के लिए दिया गया है।

इसी दिन करना है सरकार को बहुमत साबित
इसको देखते हुए अब 28 मार्च को सत्र आहूत किया गया गया है। इसी दिन सरकार को बहुमत साबित करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


अध्यक्ष के मुताबिक सत्र अभी समाप्त नहीं हुआ है। इतना जरूर है कि सत्र की कार्यवाही कुछ समय के लिए बीच में स्थगित की गई थी। 

समय अधिक होने के कारण सदस्यों को याद दिलाने के लिए यह पत्र भेजा गया है। सदन की कार्यवाही जिस तरह से होती है, उसी तरह से होगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले कार्यमंत्रणा की बैठक भी होगी और सरकार अपना एजेंडा भी निर्धारित करेगी।

वहीं इसी दिन सदन में सरकार को बहुमत भी साबित करना होगा। लेकिन इस मामले को लेकर निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बागी नौ विधायकों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी है। ऐसे में देखा जा रहा है कि इस मामले में राजभवन का रुख क्या रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें