फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी में पिल्लों को छोड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी में रविवार को पांच पिल्लों को बोरे में बंद कर अज्ञात स्थान पर छोड़ने के आरोप पर हंगामा हुआ। एक महिला शिक्षिका ने पड़ोसी और उसके साथी पर पिल्लों को अवैध तरीके से हटाने का आरोप लगाया। शिक्षिका ने उनके साथ हाथापाई, अभद्रता और धमकी देने की शिकायत सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी है।
महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी कॉलोनी से कुत्तों को हटाने का प्रयास कर चुका है। रविवार को पूछने पर आरोपी ने पिल्लों को बोरे में डालकर छोड़ने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी ने उसे धमकाया। शिक्षिका के अनुसार, दो माह के पिल्लों को अज्ञात स्थान पर छोड़ने से उनकी जान को खतरा है। उन्हें भोजन और पानी नहीं मिलेगा।
घटना की जानकारी मिलने पर कई जीव प्रेमी सेक्टर-6 थाने पहुंचे। उन्होंने पिल्लों को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की। जीव प्रेमियों ने पुलिस से पशु क्रूरता के साथ-साथ हाथापाई और धमकी देने के आरोप में कार्रवाई मांगी।
विज्ञापन

उन्होंने पिल्लों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की। थाना सेक्टर 6 एसएचओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें