फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बढ़ेंगी मुश्किलें, बेटे फिरोज की जमानत खारिज करने को हाईकोर्ट भेजी रिपोर्ट

Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मुश्लिलें बढ़ सकती हैं। बेटे फिरोज की जमानत खारिज करने के लिए हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
बेटों के साथ हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गैंगस्टर एक्ट में सील तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रॉपर्टी में प्रवेश के मामले में खरखौदा पुलिस ने हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वह बाहर रहने के दौरान मुकदमे को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित अलीपुर फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज सहित 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सभी लोग फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। 27 नवंबर को फिरोज कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया था। हाजी याकूब और इमरान को पुलिस ने छह जनवरी 2022 को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हाजी याकूब को सोनभद्र, इमरान को बलरामपुर और फिरोज को सिद्धार्थनगर की जेल में भेज दिया गया था। डेढ़ महीने पहले ही फिरोज को हाईकोर्ट से जमानत मिली है।

यह भी पढ़ें: UP: चोरों ने व्यापारी के फ्लैट पर बोला धावा, ताला तोड़कर 10 लाख की नगदी और जेवरात चोरी, कॉलोनी में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में 14ए के तहत हाजी याकूब की कई संपत्तियों को सील किया गया था। 11 जून को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि फिरोज अपने साथी शाहआलम, समीर और अफजाल के साथ घर के बराबर वाली सीज प्रॉपर्टी में रह रहा है। कोतवाली थाने में मकान में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में धारा 188, 448 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल

सीओ किठौर रूपाली राय ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट में रिपोर्ट भेजकर आग्रह किया जा रहा है कि उसकी जमानत निरस्त की जाए। वह गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत सीज हुई दूसरी प्राॅपर्टी में भी प्रवेश कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें