इस दौरान उनके मकान के सामने रहने वाली पड़ोसी महिला ने उनकी पत्नी को फोन पर घर का ताला न लगे होने की जानकारी दी। मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले अपने बुआ के बेटे सुमित को जानकारी दी। तब, ताला टूटा होने की जानकारी हुई। इस पर अंकुर राणा रात में ही कॉलोनी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह
दो हजार मेंटिनेंस, सुविधा शून्य
अंकुर राणा ने बताया कि हर महीने उनसे दो हजार रुपये मेंटिनेंस के नाम पर लिए जाते है। लेकिन, सुविधा शून्य है। पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। बताया कि कॉलोनी में गेट से लेकर अंदर तक सात सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जो, पिछले 10 दिन से बंद पड़े हैं। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो कैमरे बंद मिले। जिस पर सीओ दौराला ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस मामले में वह शिकायत करेंगे।